फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband accused of forcibly giving poison, condition of married woman deteriorated

Shahjahanpur News: पति पर जहर देने का आरोप, विवाहिता की हालत बिगड़ी

Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of forcibly giving poison, condition of married woman deteriorated

शाहजहांपुर के बंडा कस्बे के मोहल्ला मुरादपुर में मायके में रह रही विवाहिता की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालत में जहर खाने से हालत बिगड़ गई। विवाहिता के पिता उसके पति पर पुत्री को जबरन वाहन में बिठाकर जहर खिला देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीएचसी पर विवाहिता को भर्ती कराने पर मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट हो गई। विवाहिता को हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला मुरादपुर के शान मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सात माह पूर्व पुत्री की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से मैगलगंज (खीरी) के गांव औरंगाबाद के एक युवक से की थी। हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर पुत्री को परेशान करने लगे। इस कारण वह अपनी पुत्री को चार माह पूर्व अपने घर ले आए। उन्होंने बताया कि बुधवार करीब तीन बजे उनका दामाद मुरादपुर और ररुआ गांव के अपने रिश्तेदारों की मदद से उनकी गैर मौजूदगी में घर आया और पुत्री को वाहन में जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उक्त लोगों ने मुख्य चौराहे पर पुत्री को जहर देकर बंडा सीएचसी में भर्ती करा दिया। जानकारी होने पर अस्पताल गए तो वहां दामाद और उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बताया कि विवाहिता की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed