फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hurt by threats, a young man committed suicide

Lakhimpur Kheri News: धमकी से आहत युवक ने की आत्महत्या

Fri, 18 Jul 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hurt by threats, a young man committed suicide
धमकी से आहत युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सिंगाही। रमुआपुर फार्म निवासी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पड़ोसी महिला की धमकी से आहत होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रमुआपुर फार्म निवासी रंजीत (45) हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर लौटा था। रंजीत के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि पड़ोस की एक महिला ने रंजीत से चार हजार रुपये ऑनलाइन उधार लिए थे। जब रंजीत ने महिला से रुपये वापस मांगे तो उसने झगड़ा करते हुए दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इससे मानसिक रूप से आहत होकर रंजीत ने बृहस्पतिवार को घर से लगभग 150 मीटर दूर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हालांकि, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आरोप गलत है। रंजीत शराब का आदी था। पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी करीब 15 साल पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तब से वह अकेला रह रहा था। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान





धौरहरा। क्षेत्र के गांव अकठी निवासी भल्लर ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी रामकुमारी काफी दिन से पेट दर्द से परेशान थी। इसी बीमारी के चलते घर की छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस की सूचना पर पंचनामा भर कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed