फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hurricane storm hits again

आंधी तूफान ने फिर एक बार मचाई तबाही

Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hurricane storm hits again
अांधी - फोटो : अमर उजाला
आधी के साथ हुई बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे, छप्पर उड़े
विज्ञापन

तार और खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति कई घंटे रही ठप


शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी एक बार फिर तबाही लेकर आई। तेज रफ्तार से आई धूलभरी आंधी से जिले भर में सैकड़ों पेड़ गिर गए। गांवों में छप्पर और टीन शेड उड़ गए। पोल और तार टूटने से गायब हुई बिजली शनिवार को दोपहर बाद बहाल हो पाई। ग्रामीण इलाके में कहीं-कहीं पर पूरी रात और शनिवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम में तरावट आ गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली है। 
पिछले कई दिनों से कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। अचानक शुक्रवार शाम से ही बादल छाने लगे। शाम करीब दस बजे तेज आंधी आई और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। रात भर बादल छाए रहने के बाद शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। इससे धरती भले ही तर न हुई हो मौसम में तरावट जरूर आ गई।  
विज्ञापन

धौरहरा। शुक्रवार की देर रात आई तेज धूल भरी आंधी में सैकड़ों पेड़ उखड़कर गिर गए। कई घरों के छप्पर उड़कर  दूर जा गिरे। बशीर अहमद और रमाकांत वर्मा के छप्पर गिर गये कफारा पुलिस चौकी की आरक्षी बैरक पर पेड़ गिर गया। चौकी के मेस की टीन से भी उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कफारा के बिरजू गुप्ता, छोटू, मकसूद अहमद, पुनीत अवस्थी की दुकान के टीन शेड उखड गए वहीं सुरेश शुक्ल की पान की दुकान का खोखा उलट जाने से काफी नुकसान हुआ है। प्रमोद तिवारी के छत की पक्की रेलिंग टूट कर गिर गई। पुलिस चौकी कफारा की आरक्षी बैरक पर पेड़ गिर गए और मेस का टीन सेट टूट कर बिखर गया। श्री लीलानाथ मेला मैदान में लगा सैकड़ों वर्ष पुराना आम का पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। 
आंधी से कफारा, रामनगर, बगहा, अभयपुर, रमियाबेहड़, सेमरी, टेकीकुंडा, बुचवा, लोहरीपुर, नैनापुर, परौरी समेत गांवों में काफी नुकसान हुआ है। ढखेरवा इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। 
गोला गोकर्णनाथ। देर रात आई आंधी में सड़क किनारे पेड़ गिर गए। इससे लखीमपुर रोड का यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। मेला मैदान में अस्थाई दुकानों के तिरपाल और टीन उड़ गए बिजली लाइन में खराबी आने से सारी रात नगर में बिजली नहीं आई। मोहम्मदी रोड के डाइवर्जन मार्ग के पास नीम का पेड़ दुकानों पर गिरने से काफी नुकसान हुआ।
पलिया-मझगईं। बीती देर रात आई आंधी से शहर के बलदेव वैदिक इंटर कालेज के सामने लगे कई पेड़ गिर गए। जबकि निघासन रोड पर भी कई जगह पर छोटे-छोटे पेड़ धराशाई हो गए। मझगईं इलाके में तेज अंधड़ में जहां ग्रामीणों के छप्पर और टीनें उड़ गईं वहीं कस्बे के तिकोना फार्म में बलविंदर सिंह के घर के पास हाईवे पर पेड़ गिर गया। धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है।
बांकेगंज। बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी से रास्तों के किनारे और बागों में कई पेड़ गिर गए। जिसके चलते आवागमन बाधित हुआ। आंधी से 132 केवीए हाईटेंशन बिजली लाइन के तार और खंभे गिरने से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी में कस्बे के निकट प्राथमिक विद्यालय खैरताली की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिर गई। 
मैलानी। शुक्रवार का दिन आंधी.पानी के नाम रहा। पहले सुबह आई आंधी.पानी नेे यहां भारी तबाही मचाई। इलाके में कई पेड़, बिजली के खंभे गिर गए, घरों की टीनें उड़ गईं। रात करीब पौने दस बजे फिर मौैसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया औैर आंधी के साथ ही बारिश भी हुई। रात आर्ई आंधी से गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट होने सेे लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 
महेवागंज। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी में फूलबेहड़ क्षेत्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए। कई पेड़ भी धराशाई हो गए। छप्पर के नीचे दबने और पेड़ की डाल टकराने से दो युवक जख्मी हो गए। फूलबेहड़ के तेतारपुर निवासी 32 वर्षीय बाबू और 28 वर्षीय मनोज ने बताया कि रात अचानक आंधी से घर का छप्पर उखड़ गया। जब तक वह संभलता सिर में चोट लग गई। गांव का ही मनोज पेड़ की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गया। 
ममरी। आंधी से देवीपुर गांव में बिजली लाइन के खंभे टूट गए खोखाय में ओमप्रकाश धानुक की पक्की दीवार गिर गई। बड़ी नहर की पटरी पर खड़े आम, जामुन के पेड़ जड़ से उखड़ गये। आंधी में सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। गांवों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है जो शाम तक चालू नहीं हो पाई।
रजागंज। ग्राम पंचायत सियाथू के मजरा गांव द्वारिकानगर में शुक्रवार देर रात आई आंधी में सुनील की पक्की दीवार ढह गयी। डालचंद्र की 35 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी, 60 वर्षीय हरिश्चंद्र, 30 वर्षीय सुनील गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रजागंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिपरिया धनी। रात आयी आंधी से कस्बे के कई घरों, दुकानों में हजारों का नुकसान हुआ है। पप्पू के घर की दीवार गिर जाने से मकान मालिक को चोट आई है। जबकि कई लोगों के छप्पर उड़ गए।

सिकंद्राबाद। इलाके में तेज आंधी आने से बिजली तार और खंभे टूट गए। इससे इलाके के सैकड़ों गांवों की बिजली गायब हो गई। आंधी और बारिश से कई घरों के छप्पर उड़ गए तो कई घरों पर पेड़ गिर गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed