{"_id":"6a35821fb37561331f00429e","slug":"htc-team-wins-gola-cup-day-night-cricket-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177919-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एचटीसी टीम बनी गोला कप-डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एचटीसी टीम बनी गोला कप-डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्टेडियम में खेले गए गोला कप-डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एचटीसी टीम ने जीत हासिल कर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
बृहस्पतिवार की रात 16 दिवसीय 19वें गोला कप-डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एचटीसी और गोला मेडिकल एजेंसी टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एचटीसी ने निर्धारित 12 ओवरों में दीपू गिल के 64 और अमन यादव के 36 रनों के योगदान से 137 रन का स्कोर बनाया।
जवाब में मेडिकल एजेंसी की टीम मात्र 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। एचटीसी टीम ने 91 रनों के बड़े अंतर से फाइनल मैच जीत लिया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने विजेता टीम को स्व. राजेंद्र गिरि स्मृति की ट्रॉफी और टूर्नामेंट मंत्री केके शुक्ल ने स्व. बाबूराम अवस्थी स्मारक ट्रॉफी उप विजेता टीम गोला मेडिकल एजेंसी को दी। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार की नकद धनराशि पुरस्कार में दी गई।
आयोजन के समापन पर पूर्व खिलाड़ियों एवं समाचार पत्र वितरकों अनिल सक्सेना, धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू, संजीव, शैलेंद्र, सचिन तथा नत्थूलाल शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंकज सिंह, विजय सिंह, रिंकू गुप्ता, बिजेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान गोला देहात राजेश गिरि, मधुसूदन गिरि, कमाल अहमद, जोगेश साहनी, रावेंद्र गिरि और धर्मेंद्र गिरि मोंटी आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।