{"_id":"5975fcf44f1c1b13158b4825","slug":"housing-beneficiaries-first-backward-seven-blocks-in-installment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास लाभार्थियों को प्रथम किस्त देने में पिछड़े सात ब्लॉक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास लाभार्थियों को प्रथम किस्त देने में पिछड़े सात ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
HOME
- फोटो : अमर उजाला
पीडी ने बीडीओ को नोटिस भेजकर दो दिन का समय दिया
प्रधानमंत्री आवास योजना के 2068 लाभार्थियों को नहीं मिली किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016-17 में 26519 आवास बनाने का लक्ष्य था, जिसमें अभी तक 2068 लाभार्थियों को पहली किस्त नहीं दी जा सकी है। फिसड्डी सात ब्लॉकों बिजुआ, धौरहरा, ईसानगर, कुंभी, मितौली, निघासन और रमियाबेहड़ के बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें परियोजना निदेशक ने 26 जुलाई 2017 तक शेष लाभार्थियों के खातों में पैसा स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। क्योंकि इन सात ब्लॉकों में सबसे ज्यादा 1656 लाभार्थी प्रथम किस्त पाने से वंचित हैं।
सरकार का सपना है कि 2022 तक कोई परिवार आवास विहीन नहीं रहेगा, जिसे पूरा करने के लिए लक्ष्य आवंटन में कोताही नहीं की गई है। लेकिन ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में आवास आवंटन कर प्रथम किस्त रिलीज करने के मामले में खीरी 25वें नंबर पर है। लक्ष्य 26519 के सापेक्ष 24451 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है, जबकि 425 लाभार्थियों को दूसरी किस्त दी गई है। बिजुआ में 270, धौरहरा में 247, ईसानगर में 312, कुंभी में 207, मितौली में 156, निघासन में 277 और रमियाबेहड़ में 187 लाभार्थियों के एफटीओ (फंड ट्रांसफर आर्डर) पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।
इस वर्ष 16568 आवास बनाने का है लक्ष्य
सरकार ने वर्ष 20178-18 में 16568 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए लाभार्थियों का चयन कर सूची ब्लॉकों से मांगी गई है।
सात ब्लॉकों में नहीं है बीडीओ की तैनाती
केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों में विकास कार्य कराने के लिए नए-नए कार्यक्रम लांच कर रही है, लेकिन ब्लॉकों में अधिकारियों की तैनाती न होने से योजनाओं को गति हासिल नहीं हो रही है। निघासन और रमियाबेहड़ ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज उपायुक्त (मनरेगा) हसीब अंसारी को दिया गया है। जबकि एनआरएलएम के उपायुक्त अजय कुमार पांडेय को ईसानगर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसी तरह बिजुआ के बीडीओ महेंद्र प्रताप यादव को गोला, बांकेगंज के बीडीओ एके सिंह को पसगवां, मितौली के बीडीओ बीके मोहन को बेहजम, लखीमपुर के बीडीओ विपिन कुमार चौधरी को फूलबेहड़ ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
सात ब्लाकों का कार्य संतोषजनक नहीं रहा है, जिनके बीडीओ को नोटिस देकर 26 जुलाई तक शेष लाभार्थियों के एफटीओ साईन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कार्य पूरा न होने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रामकृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक