{"_id":"6a639e42c5f4e8a05c09fff8","slug":"house-wall-collapses-after-being-hit-by-out-of-control-bolero-teenage-girl-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180763-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से टूटी घर की दीवार, किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से टूटी घर की दीवार, किशोरी घायल
Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से टूटी हुई दीवार। संवाद
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के दंबल टांडा गांव में शुक्रवार को एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर पूजा देवी (15) घायल हो गईं। इसके बाद बोलेरो ने एक घर की दीवार तोड़ दी।
दंबल टांडा निवासी पूजा देवी पुत्री दिवंगत क्लेटर सिंह दर्जी के यहां से लौट रही थी। तभी रामऔतार के घर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने पूजा को टक्कर मारी और सीधे घर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में पूजा देवी घायल हो गईं। घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चला रहा बिजुआ निवासी राजेश गाड़ी चलाना सीख रहा था। हादसे के बाद चालक राजेश और उसका साथी गाड़ी को लॉक कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। पुलिस गाड़ी को थाने लाने की प्रक्रिया में जुटी है, हालांकि अभी तक बोलेरो की चाबी नहीं मिल सकी है।
गंभीर रूप से घायल पूजा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है।
इस संंबंध में सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल किशोरी का उपचार हो रहा है। चालक की तलाश कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।