{"_id":"61f439e90c8db567e474cda1","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-of-rupees-lakhimpur-news-bly4738086171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, बाल बाल बचे परिवार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, बाल बाल बचे परिवार के लोग
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित मकान में भड़की आग
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला निवासी बेबी अवस्थी के तीन मंजिला मकान के बीच के हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के कमरों में भड़की आग की लपटों को देख परिवार में और पास पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने से मकान के तीन कमरों में एसी, एलसीडी, सोफा सेट, बेड सहित रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दीवारों का प्लास्टर और फर्श की टाइल्स तक जलकर दग गए। भाजपा नेता बेबी अवस्थी ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है, लेकिन घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।