फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House caught fire due to short circuit, loss of lakhs of rupees

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, बाल बाल बचे परिवार के लोग

Sat, 29 Jan 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, loss of lakhs of rupees
गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित मकान में भड़की आग - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला निवासी बेबी अवस्थी के तीन मंजिला मकान के बीच के हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के कमरों में भड़की आग की लपटों को देख परिवार में और पास पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने से मकान के तीन कमरों में एसी, एलसीडी, सोफा सेट, बेड सहित रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दीवारों का प्लास्टर और फर्श की टाइल्स तक जलकर दग गए। भाजपा नेता बेबी अवस्थी ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है, लेकिन घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed