फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hotel worker dies in Mazagai under suspicious circumstances

मझगईं में संदिग्ध हालात में होटल कर्मचारी की मौत

Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hotel worker dies in Mazagai under suspicious circumstances
मृतक अमेरिका का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। छब्बापुरवा गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन के मुताबिक जिस होटल पर अधेड़ काम करता था, उसका मालिक एक अन्य के साथ उसे मरणासन्न हालत में घर की चारपाई पर डालकर चला गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छब्बापुरवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र अमेरिका पाल नौगवां के एक होटल पर काम करता था। परिजन के मुताबिक, 27 जुलाई को होटल का मालिक अपने एक अन्य साथी के साथ आया और घर की चारपाई पर मरणासन्न अवस्था में अमेरिका को छोड़कर भाग गया। बहू शांति देवी ने बताया कि जब उसने ससुर को देखा तो उनकी सांस नहीं चल रही थी। मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर होटल मालिक पर उसके पिता को मरणासन्न हालत में घर पर छोड़ने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed