फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hopes to postpone strike

आशाओं की हड़ताल स्थगित

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hopes to postpone strike
aasha - फोटो : amar ulaja
सीएचसी अधीक्षक को पत्र सौंपा, 15 दिन में नहीं हुआ अमल तो फिर हड़ताल
विज्ञापन

आशा सदस्यों ने सीएमओ के एक पत्र के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। पत्र में कई मांगों पर कार्रवाई किए जाने को सीएचसी अधीक्षक को लिखा गया है। इन बिंदुओं पर अमल को 15 दिन का समय देते हुए उन्होंने हड़ताल स्थगित की है और अन्य मांगें जारी हैं। 

गौरतलब है कि यहां आशा सदस्यों ने 6 सितंबर से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रखी थी। उन्होंने इन्हीं मांगों को लेकर रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया था। इसे सीएमओ ने गंभीरता से लिया और उनकी कुछ मांगों पर कार्रवाई के लिए सीएचसी एवं पीएचसी अधीक्षकों को पत्र लिखा। इसमें प्रमुख रूप से कहा गया है कि रात के दौरान गर्भवती महिलाओं को लाने वाली आशा को स्थानीय स्तर से सीएचसी में ही एक रूम आवंटित किया जाए ताकि वे वहां विश्राम कर सकें। वर्ष 2013 से पल्स पोलियो, टीबी, मलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिन आशाओं के भुगतान लंबित हैं उनको 15 दिन के भीतर करा दिया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि उच्च शिक्षा प्राप्त आशा को टीकाकरण प्रशिक्षण दिलाने को मिशन निदेशक से अनुमति लेकर कार्रवाई की जाए। प्रशिक्षण प्राप्त भुगतान न ले पाने वाली आशा को 15 दिन के भीतर भुगतान किया जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। माह अप्रैल 2016 से वर्तमान समय में किसी पीएचसी पर आशा संगिनी को भुगतान कराने के लिए भी कदम उठाने को कहा गया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि 15 दिन के भीतर ऐसा नहीं होता है तो लिपिक को दोषी मानते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद संगठन की सदस्यों ने भाजपा नेता महेश शर्मा रिंटू के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र पाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सीएमओ पत्र पर अमल के लिए 15 दिन का समय देते हुए हड़ताल स्थगित करने की बात कही गई है। इसमें संगठन अध्यक्ष मीना देवी, महामंत्री शिवालली, मंत्री सुनीता देवी, उपाध्यक्ष शशिकला, सज्जोदेवी, सुनीता वर्मा, अर्चना, पूनम शर्मा, मुन्नी, बिट्टो देवी, मीरा देवी, संगमा यादव, ललिता, कमरजहां, केश कांति आदि तमाम आशा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed