{"_id":"612e7d888ebc3eb6242a562a","slug":"home-entry-of-26-beneficiaries-today-in-the-residential-gated-colony-of-londonpur-grunt-lakhimpur-news-bly4580391149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदनपुर ग्रंट की आवासीय गेटेड कॉलोनी में 26 लाभार्थियों का गृह प्रवेश आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदनपुर ग्रंट की आवासीय गेटेड कॉलोनी में 26 लाभार्थियों का गृह प्रवेश आज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली दो महिला लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
लखीमपुर खीरी। कुंभी (गोला) ब्लॉक की ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में भूमिहीन लाभार्थियों के लिए पीएम आवास योजना के तहत बनाई गई आवासीय गेटेड कॉलोनी में बुधवार को लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कई तरह की सुविधाओं से लैस इस कॉलोनी में गृह प्रवेश को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल गृह प्रवेश कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दो महिला लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।
इस गेटेड कॉलोनी में कुल 26 लाभार्थियों के आवास बनाए गए हैं, जिसमें लाभार्थियों के लिए कई सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। पहला तो सभी लाभार्थियों को आवासीय जमीन का पट्टा किया गया है। पानी की टंकी से घरों में जलापूर्ति की जाएगी। प्रत्येक घर में बिजली का कनेक्शन भी दिया गया है और अलग से ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। प्रत्येक आवास के साथ व्यक्तिगत शौचालय और कंपोस्ट पिट भी बनाए गए हैं। गोवंश भी दिए जाएंगे। कॉलोनी में सार्वजनिक पार्क, ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक भी बनाया गया है।
भगवान शिव का मंदिर लाभार्थियों को अध्यात्म से जोड़ेगा। आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार, ऑफिस व स्टोर भी उपलब्ध कराया गया है। परियोजना निदेशक केके पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री दो लाभार्थियों प्रेमवती पत्नी रामसागर और सरला पत्नी रावेंद्र से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया पीएम आवास योजना के तहत 2020-21 में 26104 आवास और सीएम आवास योजना के तहत 353 आवास पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर 100-100 लाभार्थियों को ताला-चाभी भेंट की जाएगी।