फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   holi, police, action

होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं

Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
holi, police, action
लखीमपुर खीरी। होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की इस बार नजर तिरछी है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिले भर में 3490 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर के 72 संवेदनशील होलिका दहन स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले भर में 3490 स्थानों पर होलिका दहन होता है। इनमें से 73 सदर कोतवाली क्षेत्र में हैं। होली के इस हुड़दंग में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रणनीति तैयार की है। एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहर में चिह्नित नौ स्थानों पर एक एसआईए एक सिपाही और एक होमगार्ड तैनात रहेगा। गांवों में भी एक एसआई और सिपाही को चिह्नित किए गए प्वाइंटों पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लोग प्रेम और भाईचारे के प्रतीक इस त्यौहार को आपसी सौहार्द से मनाएं। अराजकता फैलाने की कोशिश न करें। माहौल खराब खरने वाले के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। रंग खेलने के दौरान हुड़दंग करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

यहां तैनात होगी पुलिस
मेला मैदान चौराहा, संकटा देवी चौराहा, इमली चौराहा, हमदर्द चौराहा,बड़ा चौराहा, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, हिदायतनगर, सौजन्या चौराहा।
यह गलती की तो होगी कार्रवाई
होली के दिन कोई भी सड़क पर लहराते हुए वाहन चलाता मिला तो वाहन सीज होगा। जबरन किसी पर रंग न डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बस और ट्रेन पर रंग और कीचड़ फेंका या डीजे निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में न बजाया तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed