फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   holi

होली खेलें मगर संभलकर, त्वचा आंख का रखें ध्यान

Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
holi
ममरी में सजी अबीर गुलाल की दुकान। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। त्योहार में खपत को देखते हुए जहां खाद्य पदार्थों में मिलावट है वहीं होली में खेले जाने वाले रंगों में भी जमकर मिलावट है। ऐसे में होली खेलें जरूर लेकिन संभलकर, ताकि त्योहार की खुशियां बनी रहें। बाजार में बिकने वाले ये मिलावटी रंग न केवल त्वचा को बिगाड़ सकते हैं, बल्कि आंखों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इन मिलावटी रंगों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तो बेहतर होगा। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आईके राम चंदानी बताते हैं कि रंग में मिले केमिकल आंख, नाक, कान एवं त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि हरे रंग में तांबा, काले रंग में नाइट्रेट ऑक्साइड, परपल में क्रोमाइड, सिल्वर रंग में एल्युमिनियम ब्रोमाइड, लाल रंग में मरकरी सल्फेट होता है। इनसे त्वचा पर जलन, खुजली, दाने, एलर्जी एवं सांस की तकलीफ हो सकती है। इसलिए होली खेलने में प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

.......
रंग खेलते समय इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए
- गीले रंग की बजाय हर्बल गुलाल खेलें।
- रंग उपटन से छुड़ाएं, बार बार साबुन न रगड़े।
- आंख में रंग जाने पर रगड़े नहीं, बल्कि साफ पानी से धोएं।
- कांटेक्ट लेंस पहने हों तो उन्हें निकाल दें। जलन होने पर डॉक्टर से मिलें।
- रंग खेलते समय शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें।
- बाजार में बिक रही रंगीन मिठाई एवं खाद्य सामग्री से बचें।
......
कृत्रिम रंगों का न करें प्रयोग
होली में इन रंगों का उपयोग न करें। इसमें पाए जाने वाले हानिकारक तत्व आंखों में जलन, अंधापन, दर्द एवं कार्निया संबंधी तकलीफ दे सकते हैं। गुब्बारों में रंग भरकर न खेलें। इनसे आंख एवं त्वचा को चोट पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
गर्भवती महिलाएं रंग से दूर रहें। गर्भावस्था में अपना एवं गर्भस्थ शिशु का ख्याल रखना जरूरी है। रंगों में हानिकारक पदार्थ होते हैं, जिससे दोनो को नुकसान पहुंच सकता है। रंग की आपाधापी में मिस कैरेज तक की दिक्कत भी हो सकती है।
-डॉ. मीनाक्षी चौधरी, स्त्री एवं प्रसूत रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल
........
रंग खेलें, लेकिन सावधानी पूर्वक। रंग खेलते समय आंखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। केमिकल युक्त रंग से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। आंखों में यदि रंग चला जाए तो साफ पानी से धोएं। दिक्कत बढ़ने पर नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।

-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस एवं नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल
-
सर्वार्थ सिद्ध और अमृत सिद्ध योग करेंगे मनोरथ पूरे
लखीमपुर खीरी। इस बार होली पर विशेष शुभ संयोग बन रहे हैं। इससे होली का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में जो योग बन रहे हैं वह मनोरथ पूरे करने वाले हैं।
स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम, संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर 21 मिनट से रात आठ बजकर 41 मिनट तक है। उन्होंने बताया कि इस बार होली पर विशेष शुभ योग बन रहे हैं, जिससे होली का महत्व और बढ़ गया है। होलिका दहन मुहूर्त में चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में होगा। इससे वृद्धि योग बन रहा है। सोमवार रंग वाले दिन ध्रुव योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। शनि और गुरु, मकर राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में बुध कुंभ और एवं केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। इससे होली सर्वार्थ सिद्ध योग में मनेगी और अमृत सिद्ध योग भी बनेगा। आचार्य बताते हैं कि इस बार होली पर जो योग बन रहे हैं, वह सभी मनोरथ पूरे करने वाले हैं।
-
शुभ मुहूर्त: रविवार शाम छह बजकर 21 मिनट से रात आठ बजकर 41 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed