फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   History-sheeter should commit crime somewhere, police station in both places

हिस्ट्रीशीटर अपराध कहीं करे, नपेंगे दोनों जगहों के थानेदार

Sun, 14 Mar 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter should commit crime somewhere, police station in both places
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में कहीं पर भी हिस्ट्रीशीटर कोई अपराध करता है तो जिस थाने पर उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। उस थाना प्रभारी और जहां अपराध हुआ है उस थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मौजूदा समय में जिले से 274 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में करीब दो हजार हिस्ट्रीशीटर हैं। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए पहले से ही कई दिशा-निर्देश जारी हैं। थानों पर बाकायदा एक रजिस्टर है, जिसमें हिस्ट्रीशीटरों का लेखा जोखा रहता है। हास्यास्पद बात तो यह है कि निगरानी करने वाले हल्का सिपाही से लेकर थानेदार क्षेत्र के कुछ ऐसे शातिर हिस्ट्रीशीटरों का चेहरा भी नहीं पहचानते, जो प्रचलित अपराधी हैं। कुल मिलाकर निगरानी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1997 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से जनवरी 2021 से अब तक ऐसे 12 हिस्ट्रीशीटरों का डाटा नष्ट किया जा चुका है, जो या तो इस दुनिया में नहीं हैैं या फिर शारीरिक रूप से काफी कमजोर और उम्रदराज हो चुके हैं। 144 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं, जबकि 274 हिस्ट्रीशीटरों का कोई अता-पता नहीं। पुलिस यह हिस्ट्रीशीटर कहां हैं और क्या कर रहे हैं। इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री ने हिस्ट्रीशीटरों के साथ ही पुलिस अधिकारियों पर भी शिकंजा कस दिया है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश में कहीं पर भी यदि कोई हिस्ट्रशीटर कोई अपराध करता है तो उस थाने के प्रभारी जहां उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है, साथ ही उस थाना के प्रभारी जहां पर अपराध हुआ है। दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिस्ट्रीशीटर की लगातार निगरानी की जाती है। कोई अपराध करने की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। लापता हिस्ट्रीशीटर दूसरे जिलों और प्रदेशों में काम कर रहे हैं, जिनकी निगरानी स्थानीय और संबंधित थाने की पुलिस कर रही है।
- अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed