{"_id":"73491e2924715222605b8555092241f7","slug":"hindu-saint-conference-jutenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू सम्मेलन में जुटेंगे संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू सम्मेलन में जुटेंगे संत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Feb 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची सहित देश भर के प्रमुख संत आएंगे। गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा करने आए विहिप के मठ मंदिर प्रमुख वेद प्रकाश सचान ने यह बात प्रेसवार्ता में कही।
सम्मेलन की तैयारियाें की समीक्षा करने आए मठ मंदिर प्रमुख वेद प्रकाश सचान ने कहा कि राजनीतिक रूप से हम हिंदू भले ही अनेक पार्टियों और विचार धाराओं से सरोकार रखते हैं लेकिन सामाजिक रूप से सभी हिंदू सनातन परंपरा, वैदिक रीति और कल्याणकारी प्रकृति के अनुगामी हैं। वीर शिवाजी, राणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह तथा संत रविदास जैसे महापुरुषों की संतति हैं। हमें अपनी विरासत तथा पूर्वजों पर गर्व है। इस अहसास के साथ हमें संगठित रहना होगा। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोरक्षा पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड से प्रखर वक्ता साध्वी प्राची, दक्षिण भारत से मीनाक्षी ताई, अयोध्या से महंत कन्हैया दास जी, काली पीठ हरिद्वार से आचार्य पवनदत्त सहित तमाम संत उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता में आचार्य संजय मिश्र, डॉ. ओंकार नारायण दुबे, बृजेश पांडे, राजकिशोर पांडे प्रहरी, नरेश चंद गुप्ता, रामनवल चौरसिया और मनीष मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित थे।