{"_id":"58f259954f1c1bc342cf8cbc","slug":"hindu-organizations-shut-down-market-exhibit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने कराया बाजार बंद, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने कराया बाजार बंद, प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
विराेध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान गोलीकांड के आरोपियों पर रासुका न लगने पर नाराजगी
दोपहर तक रही बंदी, फिर प्रशासन की सख्ती देख खुल गईं दुकानें
छावनी बना शहर, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बंद का मिला जुला रहा असर, जबरन बंद कराने से रोका
कुछ जगहों पर बंद कराने गए लोगों को खदेड़ा
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्फ्यू के दौरान गोलीकांड के आरोपी नसीम समेत अन्य की गिरफ्तारी और सभी पर रासुका लगाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने शहर बंद का एलान कर शनिवार को प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के एलान पर दोपहर तक बाजार बंद रहे, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी। इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने एलान किया कि किसी भी दुकान को कोई जबरन नहीं बंद कराएगा। प्रशासन की सख्ती देख दोपहर बाद अधिकांश दुकानें खुल गईं। उधर हिंदू संगठनों, व्यापारी एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बीते माह वायरल हुए वीडियो प्रकरण से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान चली गोली से प्रदर्शन में शामिल दो युवक घायल हो गए थे, जिससे शहर का माहौल खराब हो गया था और जिला प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। गोली चलाने वाले नसीम पर रासुका लगाए जाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने शनिवार को बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापार मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, व्यापार मंडल सहित केमिस्ट एसोसिएशन ने समर्थन किया। बंद आह्वान का मिलाजुला असर दिखाई दिया। उधर मौजी नसीरुद्दीन भवन में एकत्र हिंदू जागरण मंच, हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और सदर विधायक योगेश वर्मा के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों की यह हैं मांगें
1. गोलीकांड के आरोपी नसीम पर रासुका लगाई जाए
2. नसीम की संपत्ति और आय के स्रोतों की आयकर एवं ईडी से जांच हो
3. गोलीकांड में घायल सचिन गुप्ता व रवि दलित को आर्थिक सहायता दी जाए
4. जेल डॉक्टर सज्जन अली सहित जेल प्रशासक की भूमिका की जांच हो
5. गोली चलाने में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
प्रदर्शनकारियों ने फिर किया एलान
जिलाध्यक्ष और प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त करने से पहले हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने फिर एलान किया, यदि हमारी मांगों का सात दिन में रिजल्ट नहीं दिखा तो हम सभी लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान संजीव सनातन, अनुज मिश्रा, राबिन गुप्ता, विनोद गुप्ता, अंकुर शुक्ला, अपूर्वम मिश्रा, अंशुमान, विनय तिवारी, अशोक रस्तोगी, समीक्षा शुक्ला, रश्मि गुप्ता, उमा पितरिया, रंजना गुप्ता, नीरू गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
पाकिस्तान का फूंका पुतला
कश्मीर में सेना पर पत्थर चलाने वालों और सेना की पैलेट गन का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। मंच के जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश जताया। इसमें अमित त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, चंदन शाह, ज्योति शुक्ला, राबिन गुप्ता, आशीष बाथम सहित कई लोग मौजूद रहे।
छावनी बना रहा शहर
हिंदू संगठनों के बंद आह्वान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शुक्रवार की रात से ही शहर छावनी में तब्दील हो गया, जिससे शनिवार की सुबह चौराहों सहित हर रोड पर कदम कदम पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। शहर में 250 सिपाही, आठ थानों की पुलिस, दो प्लाटून पीएसी लगी रही।