फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High-speed bus turnaround, several injured

तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज। Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
High-speed bus turnaround, several injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फूलबेहड़ के कोठिया गांव के सामने हुआ हादसा
लखीमपुर से सवारियां लेकर तिकुनिया जा रही थी बस
जिला अस्पताल में एक महिला भर्ती, शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

 फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोठिया के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस के सामने अचानक भैंस के आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे से बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर पुलिस ने अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। चालक और परिचालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। 
लखीमपुर के मेला मैदान रोड स्थित बस अड्डेे से सवारियां लेकर प्राइवेट बस यूपी 14 एटी 4834 तिकुनियां जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अपराह्न तीन बजे बेलरायां-पनवारी मार्ग पर कोठिया गांव के सामने अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। बस की रफ्तार अधिक होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के दो पोल को तोड़ती हुई बस दाहिनी ओर पानी भरे खंदक में जा गिरी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फूलबेहड़ एसओ आनंद शाही और शारदानगर चौकी इंचार्ज अरविंद राय भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की मदद से बस मे फंसे यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस आने में देरी देख घायलों को किसी न किसी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। सिंगाही क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी रामनरेश शुक्ला की पत्नी 27 वर्षीय अर्चना को गंभीर चोट के चलते भर्ती किया गया है। जबकि अन्य छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
24 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें छह यात्रियों को काफी चोटें आई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद शाही, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed