{"_id":"6a3582aefb3cb6aca10f6a68","slug":"herd-of-wild-boars-wreaks-havoc-in-fields-crops-destroyed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177967-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों में बरपाया कहर, फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों में बरपाया कहर, फसल बर्बाद
Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
मझगईं। पार्क की गुलरा चौकी के पास बीती रात किसानों के खेतों में जंगली सूअरों के झुंड ने कहर बरपाया। इससे करीब चार एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई।
दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा चौकी के पास ओमप्रकाश नाग, बलराम नाग, सत्ता सिंह, पाल सिंह और राम कैलाश आदि किसानों के खेत हैं। इसमें किसानों ने गन्ने की फसल तैयार की थी।
बीती रात जंगल से निकले सूअरों के झुंड ने लहलहाती गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। सुबह जब लोग खेत गए तो खेत की हालत देख दंग रह गए। किसान ओमप्रकाश नाग ने बताया कि यह हाथियों का काम नहीं है, बड़ी संख्या में सूअरों का झुंड निकल कर आया होगा।
किसानों ने वन विभाग से बर्बाद फसल का जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। हाथियों ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। जंगली सुअरों ने नुकसान पहुंचाया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।