फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Herd of elephants destroyed crops

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के झुंड ने तहस-नहस कीं फसलें

Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants destroyed crops
महेशपुर जंगल में मौजूद हाथियों का झुंड
ममरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन मैलानी के जंगल से गोला-खुटार रोड पार करके मोहम्मदी रेंज के देवीपुर जंगल में पहुंचे 26 नेपाली हाथियों के झुंड ने रविवार की रात महेशपुर जंगल में जाकर किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर नेत्रपाल सिंह, शिव कुमार कश्यप, राजकुमार आदि वनकर्मियों के अनुसार रविवार की रात देवीपुर जंगल से महेशपुर जंगल में पहुंचे हाथियों ने पहले गोल शाहजहांपुर रोड पार करके भुइयां देवी जंगल में घुसने का प्रयास किया। फिर वापस लौट कर साहबगंज निवासी किसान दीपक पुत्र राज सिंह की एक बीघा, जोगिंदर पुत्र पतरस की डेढ़ बीघा, शक्ति सिंह पुत्र जल सिंह की दो बीघा, मीर सिंह पुत्र दलेल सिंह की ढाई बीघा गन्ने की फसल रौंदकर तहस नहस कर डाली। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि पहले केवल छह हाथी थे, अब 26 का झुंड आ गया है। उन्हें कंट्रोल कर पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed