फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Her mother who went to her in-laws house to know about her daughter's condition was beaten up

Lakhimpur Kheri News: बेटी का हाल जानने ससुराल पहुंची उसकी मां को पीटा

Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Her mother who went to her in-laws house to know about her daughter's condition was beaten up
धौरहरा। पढ़ुआ थाना के गांव विनौरी निवासी एक महिला अपनी बेटी की प्रताड़ना की सूचना पर उसकी ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने उसकी बेटी और तीन वर्षीय नातिन से मिलने नहीं दिया। जब ससुरालियों से बेटी के बारे में पूछा तो मारा-पीटा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव विनौरा निवासी बेचना देवी पत्नी छैलू ने पढुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी का विवाह छह वर्ष पूर्व पढुआ थाना क्षेत्र के गांव चचरा निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। रविवार को उसकी बेटी मुनीषा देवी का फोन आया कि उसके पति, ससुर हीरालाल, सास जनकलली और देवर रिंकू के बहकावे में आकर मारते पीटते हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जब बेटी का हाल जानने वह गांव चचरा पहुंची तो घर में बेटी मनीषा और नातिन नहीं मिलीं। जब उसके बारे में पूछा तो दामाद सहित सभी ने उसे गालियां देते हुए मारा-पीटा। मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed