{"_id":"69ed0d9116f74450dd0141f4","slug":"heat-wave-ravages-city-yellow-alert-issued-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-173674-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लू की मार से तपता शहर, आज भी यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लू की मार से तपता शहर, आज भी यलो अलर्ट
Sun, 26 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने को कुछ इस तरह जाती युवतियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बीच गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से आमजन बेहाल हैं, खासकर बुजुर्ग और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया और दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं का असर बढ़ गया। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों को चेहरा ढककर निकलना पड़ा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की आशंका जताई है। सरकारी अस्पतालों में सिरदर्द, चक्कर, डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रशासन ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी और ओआरएस लें, सिर ढककर निकलें तथा हल्के सूती कपड़े पहनें। चक्कर, उल्टी, बेहोशी या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।