फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing of Tikunia murder case transferred

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हत्याकांड की सुनवाई ट्रांसफर

Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Tikunia murder case transferred
लखीमपुर। राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल लाने वाले तिकुनिया कांड के मामले में छठे न्यायाधीश के रूप में अब यह पत्रावली एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह को सौंपी गई है। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने विशेष आदेश जारी करते हुए एडीजे प्रथम के न्यायालय से यह पत्रावली ट्रांसफर करते हुए अब तिकुनिया कांड और क्रॉस केस के मामले की सुनवाई की जिम्मेदारी एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

इस मामले में सीजेएम चिंताराम की ओर से कमिटल के बाद पहले जिला न्यायाधीश मुकेश मिश्र ने सुनवाई की थी। इसके बाद मामले में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल और उसके बाद एडीजे सुनील वर्मा ने केस की सुनवाई की, लेकिन मोटर वाहन दुर्घटना अदालत के जिला जज के रूप में तबादले के बाद एडीजे कोर्ट प्रथम रामेंद्र कुमार को सुनवाई मिली थी, जिनके रिटायर होने के बाद एडीजे पारुल जैन को प्रथम एडीजे की अदालत की जिम्मेदारी सौंपी, अगली सुनवाई 24 जुलाई को मुकर्रर की थी। इस बीच मंगलवार को यह पत्रावली एडीजे कोर्ट पंचम के न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह को सौंप दी गई, जबकि क्रॉस केस की सुनवाई 26 जुलाई को नियत है। दोनों ही मामलों की सुनवाई अब एडीजे देवेन्द्र नाथ सिंह करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed