फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing in Tikunia violence case will be held today

तिकुनिया हिंसा कांड में आज होगी सुनवाई

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Tikunia violence case will be held today
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार को जिला जज अदालत में अहम सुनवाई होगी। पिछली कई पेशियों में जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में आरोपियों के वकील की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन देने की बात कही गई थी। जिस पर अदालत ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई थी। 30 मार्च को आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार को जिला जज मुकेश मिश्रा की अदालत में सरकार बनाम आशीष मिश्र शीर्षक से चल रही सुनवाई में आरोप तय करने को लेकर पत्रावली लंबित चल रही है। इस मामले में एसआईटी ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके आधार पर सबूत, कागजात आदि को संज्ञान में लेकर जिला अदालत में आरोप बनाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेगी। वहीं, आरोपियों की ओर से किन आधार को बिंदु बनाकर डिस्चार्ज एप्लीकेशन पेश की जाएगी.. इसका खुलासा आज बुधवार की सुनवाई में होगा।
विज्ञापन

वहीं, क्रॉस केस के मामले में सरकार बनाम गुरविंदर सिंह आदि शीर्षक से लंबित चार आरोपियों की पेशी भी बुधवार को लगी है। पिछली पेशी पर अदालत में चारों आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अपना वकालतनामा भी दाखिल किया था। कोर्ट मुंशी की ओर से जेल अधीक्षक को आदेशित किया गया है कि बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed