फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing in Tikunia violence case today

तिकुनिया हिंसा मामले में सुनवाई आज

Mon, 25 Jul 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Tikunia violence case today
Hearing in Tikunia violence case today
तिकुनिया हिंसा मामले में सुनवाई आज
विज्ञापन

- अंकित दास सहित पांचों आरोपियों के अधिवक्ता डिस्चार्ज एप्लीकेशन के संबंध में करेंगे बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में निर्णायक सुनवाई लगी है।
आरोप तय करने को लेकर अदालत में लंबित चल रही डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को अवशेष बहस होगी। अंकित दास सहित पांचों आरोपियों के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ मंगलवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन के संबंध में अपनी बहस दलीलें अदालत में रखेंगे। इससे पूर्व मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की ओर से अवधेश सिंह, अवधेश दुबे अपना पक्ष रख चुके हैं तो अन्य आरोपियों की ओर से राम आशीष मिश्र और चंद्र मोहन सिंह ने अपना पक्ष अदालत में रखा है। अंकित दास, सुमित जायसवाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नंदन सिंह बिष्ट, लतीफ उर्फ काले की ओर से बहस शेष है। इनकी तरफ से अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ मंगलवार को अदालत में अपनी बहस करेंगे और केस डिस्चार्ज करने की दलीलें रखेंगे, जिसके बाद जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ अपनी बहस करेंगे और बचाव पक्ष की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर शासकीय पक्ष रखेंगे।

क्रॉस केस मामले में सुनवाई आठ अगस्त को
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में सोमवार को जिला जज अदालत में सुनवाई एक बार फिर टल गई। बचाव पक्ष की ओर से दी गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से आपत्ति आ चुकी है। लिहाजा अदालत में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस के लिए सोमवार को पत्रावली लगी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से स्थगन अर्जी देते हुए बहस के लिए एक अवसर दिए जाने की मांग की गई, जिस पर अदालत में क्रास केस फाइल की सुनवाई के लिए 8 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed