फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing in Tikunia violence case postponed, next date on November 18

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई टली, 18 नवंबर को अगली तारीख

Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Tikunia violence case postponed, next date on November 18
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई बुधवार को आगे नहीं बढ़ सकी। नए लोक अभियोजक की ओर से मुकदमे के अध्ययन के लिए समय मांगे जाने पर जिला जज लोकेश राय ने अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की।
विज्ञापन

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान एडीजीसी कपिल कटियार ने अदालत से मामले को समझने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुकदमे की पैरवी कर रहे लोक अभियोजक को बदल दिया गया था। उनकी जगह कपिल कटियार को नया लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन अब तक मुकदमे में 90 गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है। नए लोक अभियोजक के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जिला जज ने तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य केस और क्रॉस केस, दोनों में अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed