फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health workers protested by tying black bands

Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 24 Jun 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Health workers protested by tying black bands
एमसीएच विगं में काली फीता बांधकर प्रदर्शन करती नर्सें
लखीमपुर खीरी। लंबित मांगों का निराकरण न होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शासन की ओर से अब तक संज्ञान न लेने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि 26 जून को आंदोलन तेज करने की रणनीत तैयार होगी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलामंत्री अनिल कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। पहले चरण के तहत कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। वहीं दूसरा चरण 24 जून से शुरू होगा। दो दिन तक जिला एवं महिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पीएचसी पर सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद 26 जून को आगे के आंदोलन की घोषणा होगी। मेंटर रजनी मसीह, अंजली देवी, अंजू कनौजिया, राधा वर्मा, सोनी गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अकीला बानो, स्नेह वर्मा सहित प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed