फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health workers are not reaching to feed medicines

Lakhimpur Kheri News: दवाई खिलाने नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Health workers are not reaching to feed medicines
गोला पीएचसी पर जानकारी देते राज्य कार्यक्रम अधिकारी।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार दोपहर बाद फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम अधिकारी अपनी टीम के साथ 15 दिवसीय अभियान की समीक्षा करने गोला पहुंचे। पता चला कि घर-घर दवाई खिलाने के अभियान में स्वास्थ्य कर्मी और आशा काफी स्थानों पर पहुंचे ही नहीं। हकीकत जानकर अधिकारी दंग रह गए।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 10 से 27 अगस्त के बीच 27 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें लखीमपुर खीरी भी शामिल है। सोमवार को कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए राज्य कार्यक्रम अधिकारी वीपी सिंह, बीएमजीएस भूपेंद्र त्रिपाठी, एसीएमओ अशोक कुमार के साथ दोपहर 2:00 बजे के बाद गोला पहुंचे। तब तक सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी बंद हो जा चुकी थी। गिनती के ही डॉक्टर और कर्मचारी मिले। पीएचसी पर राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार और सीपीएम योगेश कुमार से 15 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जानकारी की।
विज्ञापन

लाइलाज है फाइलेरिया

राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया रोग फैलता है। फाइलेरिया के तीन रूप हैं हाथी पांव, हाइड्रोसील, काई यूरिया (पेशाब के साथ सफेद पदार्थ का स्त्राव)। इसमें हाथी पांव लाइलाज है। इसे लेकर लापरवाही न बरती जाए। इस बीमारी के तत्काल कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। 5 से 10 साल बाद प्रकोप दिखाई देता है। तब तक देर हो चुकी होती है। फाइलेरिया विकलांगता का भी एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed