फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health of elephants checked in Dudhwa

दुधवा में जांची गई हाथियों की सेहत

Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Health of elephants checked in Dudhwa
हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एक हाथी के रक्त का नमूना लेते पशु चिकित्सक - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंगलवार को दुधवा में हेल्थ कैैंप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने पालतू हाथियों के स्वास्थ्य का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही उनके सामान्य व्यवहार का अध्ययन भी किया गया। हाथियों के बाह्य परीक्षण के साथ साथ अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए उनके मल मूत्र और रक्त के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कॉलेज आफ वेटनरी साइंसेज खानापारा गुवाहटी, असम के रेडियोलॉजी और सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. केके शर्मा को विशेष रूप से बुलाया गया था। डॉ. केकेेे शर्मा के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ. परीक्षित ने बारीकी से हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हाथियों के सामान्य व्यवहार का अध्ययन करने के साथ पशु चिकित्सकों ने महावतों से हाथियों के खानपान और व्यवहार के बारे में जानकारी ली। बाह्य परीक्षण के साथ हाथियों में छिपी बीमारियों का पता लगाने के लिए उनके मल, मूत्र और रक्त के नमूने लिए। इनकी जांच प्रयोगशाला में की जाएगी।
विज्ञापन

हाथियों के पेट में पनपने वाले कीड़ों को मारने के लिए सभी हाथियों को दवा दी गई। यह दवा एक निर्धारित अंतराल पर सभी हाथियों को दी जाती है। हाथियों के स्वास्थ्य की जांच दुधवा, कैमहिया, गुलरा और सलूकापुर बेस कैंप में हुई। दुधवा में कुल 26 पालतू हाथी हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर इन हाथियों के सेहत की देखभाल नियमित रूप से करते हैं। साल में एक या दो बार विशेष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन किए जाते हैं। डॉ. दया शंकर ने बताया कि जांच में सभी हाथी पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंडों की गणना बुधवार से, गणना करने वालों को दिया गया प्रशिक्षण- दुधवा टाइगर रिजर्व में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-1 और फेज-2 में गैंडों की गणना बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। इसके लिए मंगलवार को गणना करने वाले वनकर्मियों को विधिवत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। गैंडों की गणना में वनकर्मियों के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के विशेषज्ञ और गुवाहाटी के कॉलेज कॉलेज आफ वेटनरी साइंसेज के रेडियोलॉजी और सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. केके शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को सुबह से गैंडों की गणना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed