फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

तीन और छात्राएं मिलीं संक्रमित, अब तक 18

Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Health
धौरहरा/लखीमपुर खीरी। कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने और कस्तूरबा छात्रावास में रहने वाली तीन और छात्राएं बुधवार को कोरोना संक्रमित मिली हैं। इससे पहले 13 छात्राएं और एक वार्डन का बच्चा कोरोना संक्रमित मिल चुका है। उधर, छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अब तक 250 छात्राओं की जांच की गई है। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट किया गया है और कॉलेज व छात्रावास को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की फूलबेहड़ निवासी एक छात्रा की अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसे सीएचसी फूलबेहड़ में भर्ती कराया गया। वहां हुई जांच में छात्रा कोरोना संक्रमित मिलने पर छात्रावास में रह रही छात्राओं की कोरोना जांच का सिलसिला शुरू हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि सोमवार को फूलबेहड़ में भर्ती छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर छात्रावास वार्डेन को फोन कर जानकारी मांगी। पहले दिन 50 छात्राओं की जांच की गई। जिनमें चार छात्राओं और वार्डन के बच्चे की जांच पॉजिटिव आई। इसके बाद मंगलवार को 99 छात्राओं की जांच की गई। इनमें 10 छात्राओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन सभी छात्राओं की जांच का लक्ष्य लेकर बुधवार को फिर 99 छात्राओं की जांच की गई। जिनमें तीन छात्राएं पॉजिटिव आई हैं। इस तरह कस्तूरबा छात्रावास में रहने वाली करीब 250 छात्राओं की जांच की गई है। उधर, दोनों विद्यालयों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निधि वर्मा ने बताया कि डीआईओएस के निर्देश कॉलेज 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि सभी छात्राओं की जांच कराई गई है। पाजिटिव छात्राओं को मेडिकल किट के साथ छात्रावास से अलग रखा गया है। छात्रावास में छह से आठ तक और नौवीं से 12वीं तक में पढ़ने वाली छात्राएं रहती हैं। डॉक्टरों की निगरानी में छात्राओं को रखा गया है, जबकि विभाग डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के बच्चे समेत 22 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि
लखीमपुर खीरी। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के लोग हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एक दो साल का बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 11 से 20 साल के चार, 21 से 30 साल तक के 11, 31 से 40 साल तक के तीन, 41 से 50 साल की उम्र के चार और 51 से 60 साल की उम्र एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया सभी को होम क्वारंटीन कराकर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed