फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

या तो दवा है नहीं, है तो दाम ज्यादा

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जंग लड़ी जा रही है, जिसमें जीवन रक्षक दवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। समय से मरीजों को दवा उपलब्ध होना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसे समय में कई जरूरी दवाओं की टोटा पड़ गया है। मेडिकल स्टोर से लोग खाली हाथ लौट रहे हैं तो वहीं कुछ मेडिकल स्टोर स्वामियों ने मुनाफाखोरी के चक्कर में दवाओं पर ओवररेटिंग का खेल शुरू कर दिया है। इसके लिए दवाओं की जमाखोरी भी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दवाओं की डिमांड अचानक बढ़ गई है। एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कम हुई है, जिससे कई आवश्यक दवाओं जैैसे लिम्सी, डॉक्सी, जिंकोविट, गिलोय बटी आदि दवाओं की कमी हो गई है। शहर के मोहल्ला मेला मैदान स्थित एक मेडिकल स्टोर पर 23 रुपये एमआरपी वाला लिम्सी का पत्ता 30 रुपये में बेचा गया। ग्राहक ने विरोध किया तो मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि थोक विक्रेता ने ही रेट बढ़ाकर दिया है। ऐसे ही अन्य मेडिकल स्टोर पर भी ओवररेटिंग के सहारे मुनाफा कमाने की कोशिश हो रही है। विटामिन सी की सबसे ज्यादा डिमांड होने के चलते मेडिकल स्टोर पर इनका टोटा पड़ चुका है। मितौली में मेडिकल स्टोर पर विटामिन सी की गोलियां नहीं मिल रहीं हैं। इसके अलावा बुखार-खांसी की दवाओं की भी कमी हो गई है। कोरोना के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं को खरीदने की होड़ में ऐसे लोग भी शामिल हो गए हैं, जो पहले से दवा खरीदकर रखना चाहते हैं। इससे भी मेडिकल स्टोर पर भीड़ बढ़ी है। दवाओं के अलावा सैनिटाइजर और मास्क के रेट बढ़ने लगे हैं। कई जगहों पर सैनिटाइजर के नकली होने की शिकायतें ड्रग इंस्पेक्टर से की गईं हैं। पांच रुपये वाला मास्क 10 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

-
मेडिकल स्टोर पर खांसी-बुखार की दवा नहीं मिल रही है। कई मेडिकल स्टोर पर ढूूंढने के बाद बड़ी मुश्किल से दवा मिल पाई, जिसमें भी नाम बदला है। विटामिन सी की दवा कहीं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र कुमार
-
विटामिन सी की टेबलेट नहीं मिल रही है। कई मेडिकल स्टोर पर घूमने के बाद भी यह दवा नहीं मिल पाई। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा लिखी दवाओं के बजाय दूसरी दवाएं दी जा रहीं हैैं। मेडिकल स्टोर वाले बताते हैं कि दवा स्टॉक में नहीं हैै।
-हारून इदरीसी
-
करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर घूमा, लेकिन कहीं भी गिलोय बटी नहीं मिल पाई। जबकि इस समय इसका सेवन जरूरी है। इसके अलावा विटामिन सी की गोलियां भी नहीं मिल रही हैं।
-लवकुश सिंह
-
जो दवा लेने जाओ वह नहीं मिलती, बल्कि मिलते-जुलते नाम की दूसरी दवा देते हैं। इसके अलावा आयुर्वेदिक गिलोय बटी भी नहीं मिल रही है। मेडिकल स्टोर वाले बताते हैं कि दवा ऊपर से ही नहीं मिल रही है।
-रवि शंकर
-
अचानक डिमांड बढ़ने से एक-दो दिन दवाओं की कमी हुई थी, लेकिन अब जिले में दवाओं का स्टॉक आ गया है। दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। ओवररेटिंग किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील रावत, ड्रग इंस्पेक्टर
नकली सैनिटाइजर बेचने की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने नमूने भरे
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर नकली सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का नमूना भरा।

सोमवार की शाम को एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोर से पांच लीटर सैनिटाइजर खरीदा था, जिसके नकली होने के शक पर उसने ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत की थी। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि डिमांड ज्यादा होने के कारण कुछ जगहों पर नकली सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं हैं, जिस क्रम में जिला अस्पताल के सामने स्थित स्वास्तिक मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का नमूना भरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed