{"_id":"5fcfc7078ebc3e418f4b35c5","slug":"health-lakhimpur-news-bly429535140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं लोग, अब नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं लोग, अब नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
लखीमपुर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आते ही जिम्मेदारों के साथ लोग भी लापरवाह हो गए हैं। आलम यह है कि संक्रमण फैलने की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जगहों पर भी अब सैनिटाइज न के बराबर हो रहा है। पहले की तरह न तो अब अस्पताल और रोडवेज बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है और न ही इन जगहों पर आने वाले ही सतर्कता बरत रहे हैं। जबकि सर्दी के मौसम में इस तरह की लापरवाही किसी के लिए भी मुसीबत बन सकती है।
कोरोना महामारी से बचने का उपाय सतर्कता और सावधानी है। मगर, जिस तरह से संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है वैसे ही जिम्मेदारों के साथ लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीज न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हैं और न ही हाथ आदि को सैनिटाइज करते। ऐसा ही कुछ हाल रोडवेज बसों का भी है। अब न तो रोडवेज बसें प्रतिदिन सैनिटाइज होती है और न ही परिचालकों को सैनिटाइजर दिया जाता है। जबकि पहले परिचालकों को सैनिटाइजर देकर यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराने को कहा जाता था। मगर, समय बीतने के साथ कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता और सतर्कता कागजों तक ही सीमित होकर रह गई। हालांकि रोडवेज प्रशासन का दावा है कि चालक, परिचालकों से लेकर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है।
-
सभी वार्डों को रोजाना सैनिटाइज करने के साथ मरीजों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। मरीज और उनके तीमारदारों को जागरूक करने के लिए ओपीडी के दौरान जागरूकता संदेश का प्रसारण होता है।
विज्ञापन
-डॉ. आरसी अग्रवाल सीएमएस जिला अस्पताल
--
एक मौत,15 नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी 59 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 640 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें छह पॉजिटिव एवं 634 निगेटिव हैं। वही तीन अन्य लैब एवं छह एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
तहसील लखीमपुर के मोहल्ला संकटा देवी में एक, निर्मलनगर में एक, महाराजनगर में एक, काशीनगर में एक, संतोषनगर कॉलोनी में एक, महेवागंज में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, तहसील मोहम्मदी के मेन रोड इलाके में एक, बाजार खुर्द में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के तीर्थ शुगरिल रोड पर दो, तहसील धौरहरा के ऐरा खमरिया में एक, तहसील मितौली के मूलापुरवा शिवपुरी में एक संक्रमित मिला है। वहीं दो संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 7272 केस मिल चुके हैं, जिसमें 7047 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 142 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
---
कोरोना की वजह से नहीं लगेगा भुइयां देवी का मेला
ममरी। कोरोना संक्रमण की वजह से महेशपुर रेंज के जंगल में कठिना नदी के किनारे स्थित माता भुइयां देवी के प्राचीन मंदिर पर सैकड़ों वर्ष से अगहन और जेठ महीने की सुदी पंचमी को लगता चला आ रहा अर्धवार्षिक मेला इस बार नहीं लगेगा।
मंदिर कमेटी के राजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह ने बताया कि माता भुइयां देवी के मंदिर पर अर्धवार्षिक विशाल मेला अगहन और जेठ महीने की सुदी पंचमी को साल में दो बार लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु माता रानी का पूजन करने आते हैं लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से यह मेला नहीं लगेगा और न ही कोई दुकानें लगेगी। वैसे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। बशर्ते श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश करना होगा। संवाद