{"_id":"5f2c26398ebc3ea9ff3d2956","slug":"health-lakhimpur-news-bly4153457109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: पांच लाख बच्चों को मिलेगा विटामिन-ए का सुरक्षा चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: पांच लाख बच्चों को मिलेगा विटामिन-ए का सुरक्षा चक्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग इन्हें विटामिन- ए का सुरक्षा चक्र देगा। एक से पांच साल तक के 5,07,874 बच्चों को विटामिन- ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 10 अगस्त से एक माह का अभियान शुरू करेगा।
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए शासन बेहद गंभीर हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन्हें विटामिन- ए की खुराक पिलाएगी, जिसके लिए 10 अगस्त से एक माह का अभियान शुरू होगा। जिले में एक से पांच साल तक के बच्चों की संख्या करीब 507874 है। इसके लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर खुराक पिलाने की व्यवस्था रहेगी। एएनएम हर बुधवार और शनिवार को इस आयु के बच्चों को विटामिन ए खुराक पिलाएंगी। डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन-ए से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और वह संक्रमण से सुरक्षित रहेगें। इम्युनिटी मजबूत रख कोरोना से बचा जा सकता है।
विटामिन-ए की कमी से होने वाली दिक्कत
1. बच्चों की आंखों की रोशनी प्रभावित होती है।
2. बच्चों को हर मौसम में सर्दी, जुकाम रहता है।
3. बच्चों के दांत कमजोर हो सकते हैं।
4. बच्चे को कमजोरी महसूस होती है।
विटामिन-ए पिलाने से बच्चों में इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे बच्चे जल्दी बीमार नहीं होंगे और संक्रमण से बचे रहेंगे। अभियान 10 अगस्त से शुरू होकर नौ सितंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
- डॉ. आईबी त्रिपाठी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
महिला अस्पताल