{"_id":"5e3025c78ebc3e4b166c3fdf","slug":"health-lakhimpur-news-bly3935955164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: जिले में अलर्ट, जिला अस्पताल में बना अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: जिले में अलर्ट, जिला अस्पताल में बना अलग वार्ड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस को लेकर देश और प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर के खीरी और चीन से लगे होने के कारण जिले के प्रमुख सचिव ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग कर सीएमओ को सीएचसी और जिला अस्पताल में सुरक्षा उपकरण और दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बॉर्डर स्थित 38 गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे बंटवाने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला अस्पताल में पांच बेड का वार्ड भी बन गया है। वहीं सीएमओ ने कस्टम और एसएसबी के लोगों को पत्र जारी कर बॉर्डर पर निरीक्षण कर मरीजों की जानकारी लेने को कहा है।
कोरोना वायरस को लेकर शासन स्तर से भी डीएम और सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि नेपाल बॉर्डर स्थित 38 गांव के लोगों को इसके लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जागरूक करें। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि जागरूकता के लिए पर्चें छपवाए जा रहे हैं और नेपाल से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए कस्टम और एसएसबी के लोगों को पत्र जारी कर दिया है कि निरीक्षण के समय सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित के बारे में नजदीकी सरकारी अस्पताल पर सूचना दें, जिससे उसकी जांच कराई जा सकी। उन्होंने बताया कि गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनिया एवं खजुरिहा की सीएचसी पीएचसी स्टॉफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जिला अस्पताल में पांच बेड रिजर्व
सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पांच बेड का वार्ड तैयार है। दवाओं के साथ एन-95 एवं फेस मॉस्क सहित ट्रिपिल लेयर मॉस्क, पीपीई( पर्सनल प्रोटेक्शन एक्यूमेंट) ड्रेस एवं ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।