फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

स्तनपान सर्वोत्तम आहार, शिशु का मौलिक अधिकार

Sun, 04 Aug 2019 07:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Health
गोला गोकर्णनाथ। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने माताओं को शिशु को स्तनपान कराने के प्रति जागरूक किया और शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति स्तनपान के लाभ बताएं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजलि गुप्ता की अध्यक्षता में सशक्त अभिभावक शिशु स्तनपान आज एवं बेहतर कल के लिए विषय कार्यक्रम हुआ। सीडीपीओ अंजली गुप्ता एवं जिला पोषण विशेषज्ञ श्रद्धा वर्मा ने बताया कि स्तनपान शिशुओं के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बताया कि बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए जन्म के एक घंटे के भीतर केवल स्तनपान जो छह माह तक जारी रहेगा। छह माह के बाद ऊपरी आहार के साथ-साथ स्तनपान जारी रखना अनिवार्य होता है। जन्म के बाद का स्तनपान बच्चों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। साथ ही माताओं को आगाह करते हुए बताया कि जन्म के समय पर्याप्त स्तनपान न कराने से स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर, डायबिटीज, मोटापा आदि गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही लखीमपुर रोड पर रैली निकालकर माताओं को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. रजिया, नीलम शुक्ला, राधा रानी मिश्रा, शिवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed