फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health department alert regarding flood, 38 health outposts opened

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 38 स्वास्थ्य चौकी खुलीं

Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding flood, 38 health outposts opened
भीरा पलिया रोड पर सड़क पर बहता बाढ़ का पानी  फाईल फोटो
लखीमपुर खीरी। बारिश का आगाज हो चुका है। ऐसे में एक बार फिर जिले में बाढ़ की आशंका बनने लगी है। ऐसे में बीमारियां भी ग्रामीणों को अपनी चपेट में लेकर उन पर दोहरी मार करती हैं। बाढ़ प्रभावितों को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित नौ सीएचसी क्षेत्र में 38 चौकी बनाकर दवाएं उपलब्ध करा दीं हैं।
विज्ञापन

हर साल जिले की पांच तहसीलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। इससे हजारों लोग प्रभावित होते हैं। तहसील निघासन, पलिया, लखीमपुर, धौरहरा और गोला के कई गांवों में पानी भर जाता है। इससे इन क्षेत्रों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। वहीं बाढ़ की चपेट में आने वाले लोग आसपास के ऊंचे स्थानों पर जाकर जीवन यापन करते हैं। वहीं तमाम बीमारियां होने से लेकर सांप आदि के काटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बाढ़ प्रभावितों को बीमारी की स्थिति में त्वरित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित सीएचसी क्षेत्र में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इन बाढ़ चौकियों पर डॉक्टर से लेकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक दवाओं के साथ उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


सीएचसी बाढ़ चौकी स्वास्थ्य कर्मी
नकहा दो नौ
फूलबेहड़ तीन 17
निघासन 10 23
रमियाबेहड़ तीन 13
धौरहरा तीन 10
ईसानगर दो आठ
गोला एक चार
बिजुआ तीन 12
पलिया 11 40
.....
कंट्रोल रूम नंबर- 05872-258221,258222


बाढ़ प्रभावित नौ सीएचसी क्षेत्र में 38 बाढ़ चौकी बनाई गईं हैं। डॉक्टरों को चौकी पर आने वाले सभी मरीजों की जांच करने और हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना है। दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। 38 बाढ़ चौकियों पर 29 अधिकारी और 111 स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed