फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health, corona virus

कोरोना: सर्दी-जुकाम के मरीजों की जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़

Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Health, corona virus
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस की चपेट में आने पर जो लक्षण बताए जा रहे हैं वह सर्दी जुकाम से मिलते-जुलतेे हैं। ऐसे में कोरोना के खौफ के चलते जिला अस्पताल में ऐसे मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को बारिश होने के बावजूद जिला अस्पताल में 1080 नए पर्चे बने। चेस्ट फिजीशियन डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि सर्दी जुकाम के पहले जहां 70 से 80 मरीज आते थे। वहीं जब से कारोना के खौफ के चलते यह संख्या सौ से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में अस्पताल कर्मी भी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. चंदानी का कहना है कि सतर्क और जागरूक रहकर कोरोना से बचा जा सकता है। जो लोग विदेशों से आए हैं उनसे दूर रहें। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। मास्क लगाकर जाएं। सर्दी जुकाम होने की स्थिति में लापरवाही न करें, फौरन अस्पताल आकर में दिखाएं।
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विजय वर्मा बताते हैं कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां, मौसमी फल आदि का भरपूर सेवन करें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। खांसने, छींकने एवं बाजार से घर पहुंचने के बाद हाथों को साबुन, स्प्रिट एवं अल्कोहल युक्त हेंड सैनेटाइजर से अच्छी तरह साफ करें। खाली पेट कदापि न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम्योपथिक चिकित्सक डॉ. रवि सिंह बताते हैं कि कोरोना वायरस की फिलहाल कोई दवा नहीं है। सर्दी जुकाम होने पर तुरंत दवा लें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
मास्क और हैंड सेनेटाइजर की मांग बढ़ी
कोरोना से बचाव को मास्क और हैंड सेनेटाइजर की मांग बढ़ गई है। इस कारण सप्लाई न मिलने से बाजार में इनके मिलने में दिक्कत आ रही है।
मास्क और हैंड सेनेटाइजर सप्लायर बलजीति सिंह पाहवा का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए एन-95 मास्क बेहद कारगर है, लेकिन जिले में इसकी सप्लाई नहीं है। ऐसे में लोग लोग सर्जिकल और प्रदूषण से बचाव वाले मास्क लगा रहे हैं जिनकी डिमांड बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर लखनऊ से आता है, वहां भी कमी है।

बोले डीएम-जागरूकता है बचाव
कोरोना वायरस को लेकर डीएम शैंलेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। छींकते और खांसते समय मुंह पर रुमाल रखें। घर से बाहर निकलने पर बार बार मुंह, आंख, नाक को न छुएं। घर पहुंचकर हैंड सेनेटाइजर या साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही किसी वस्तु को छुएं। डीएम ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया है कि हाथ पोंछने के लिए लोगों को तौलिया आदि न देकर हैंड सेनेटाइजर दें, क्योंकि तौलिया आदि से इसके फैलने की आशंका ज्यादा रहती है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed