{"_id":"610ad6b78ebc3eb7bf4785d2","slug":"headquarters-without-leaving-any-officer-without-dm-s-permission-lakhimpur-news-bly4553060174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की अनुमति बिना कोई अधिकारी न छोड़े मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की अनुमति बिना कोई अधिकारी न छोड़े मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद के नोडल अधिकारी/कमिश्नर लखनऊ मंडल रंजन कुमार बुधवार को दोपहर बाद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार कलक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएम की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर न जाए।
नोडल अधिकारी ने डीएसटीओ को निर्देश दिए कि बैठक में जिन अधिकारियों ने अपने प्रतिस्थानीय अधिकारियों को प्रतिभाग करने के लिए भेजा है, उन्हें डीएम के स्तर से नोटिस जारी किया जाए। वहीं अगली बैठक में उपस्थिति के लिए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों का नाम पूर्व से लिखा जाए। उन्होंने सभी निर्माण कार्य के दैनिक पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर कितने श्रमिक काम कर रहे हैं उसका डेटा संरक्षित किया जाए।
इसके बाद नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने शासन की प्राथमिकता वाले 37 प्रारूपों व 71 बिंदुओं की क्रमवार, बिंदुवार, मदवार समीक्षा की।
पीडी केके पांडेय ने बताया कि सांसद निधि में कुल 614 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें 607 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं शेष कार्य प्रगति पर है। डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह ने जिला योजना के परिव्यय, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष हुए व्यय की जानकारी दी। नोडल अधिकारी के पूछने पर डीपीओ ने बताया कि 95403 लाभार्थियों को विधवा पेंशन, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 92916 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन उनके खाते में पीएफएमएस के जरिये से भेजी जा रही। गत वित्तीय वर्ष में पारिवारिक लाभ योजना 11 करोड़ रुपये व्यय हुए। वहीं इस वित्तीय वर्ष एक सप्ताह के अंदर पात्रों को लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़कों के निर्माण की प्रगति जानी। वहीं कुछ सड़कों के निर्माण के वर्किंग ऑर्डर की तिथि भी पूछी। नोडल अधिकारी ने निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए गो-आश्रय स्थल, संरक्षित गोवंश व सहभागिता योजना से सुपुर्दगी कराए गए गोवंश की संख्या जानी।
नोडल अधिकारी ने सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर से गोल्डन कार्ड के वितरण व उपचारित मरीजों की संख्या जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि अवशेष लाभार्थियों को जल्द ही गोल्डन कार्ड बांटे जाएं। नोडल अधिकारी ने मनरेगा के तहत जिले में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक टिप्पणी भी तलब की। बैठक में सहायक विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, एएसपी अरुण कुमार सिंह, डीसी मनरेगा पीपी त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने अन्न महोत्सव
की तैयारियों का जायजा लिया
लखीमपुर खीरी। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को जिले भर की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के साथ ब्लॉक नकहा के ग्राम खानीपुर, सहजनी, सकेथू व ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम सैधरी की उचित दर दुकान पर जाकर अन्न महोत्सव कार्यक्त्रस्म की तैयारियां परखीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क मिलने वाले खाद्यान्न की पुष्टि की। संवाद