फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haryana marka English liquor worth seven lakh rupees recovered

सात लाख रुपये की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana marka English liquor worth seven lakh rupees recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मडलोडर में छिपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज थाना पुलिस ने हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक हजार से अधिक बोतलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत सात लाख रुपये बताई गई है।

मैगलगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे बाईपास पर मंगलवार की रात पुलिस ने एक ट्रैक्टर को रोका। इसके पीछे मडलोडर जुड़ा हुआ था। इसी मडलोडर में हरियाणा के जींद जिले से वहां निर्मित अंग्रेजी शराब की बोतलें लाई जा रही थीं। आरोपी जींद जिले से शराब भरकर चले थे। अंग्रेजी शराब की बोतलों की संख्या एक हजार तीन सौ के ऊपर बताई गई है, जिसे क्षेत्र में खपाने की आशंका थी। पकड़े गए दोनों ड्राइवर संदीप पुत्र जयनारायण निवासी ग्राम रिठाल थाना गिलौड़ जिला रोहतक, रोहित उर्फ मोंटी पुत्र जयपा निवासी ग्राम रिठाल थाना गिलौड़ जिला रोहतक हरियाणा बताया है। इनके ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ट्रैक्टर पर भी वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed