फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haryana man shot dead when stopped from drinking alcohol in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शराब पीने से रोका तो हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jan 2024 11:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

लखीमपुर में हरियाणा के युवक की हत्या कर दी गई। वह यहां पंप पर काम करने आया था। मंगलवार रात कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Haryana man shot dead when stopped from drinking alcohol in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सेठ घाट रोड पर मंगलवार की देर रात तीन आरोपियों ने शराब पीने से मना करने पर हरियाणा के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा के थाना सदर कैथल के गांव सीरटा निवासी बलराम (45) करीब पांच माह पूर्व जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभाओं में बन रहे ओवरहेड टैंक की बोरिंग के लिए खीरी आए थे। पांच दिन से सैधरी ग्राम सभा में बोरिंग का काम चल रहा था। बलराम और उनके चार साथी सेठ घाट रोड स्थित मोहल्ला प्रकाशनगर में बोरवेल के पास ही रुके थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी कुलदीप बाजपेयी अपने दो साथियों के साथ बोरवेल के पास पहुंचा और चहारदीवारी पर बोतल रखकर शराब पीने लगा।
विज्ञापन


तीनों आरोपी शोर-शराबा भी कर रहे थे। बलराम ने आरोपियों को शराब पीने से मना किया तो कुलदीप ने उसे गोली मार दी। बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। डरे-सहमे साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि मृतक बलराम के रिश्ते के पोते रोहित राज राणा की तहरीर पर कुलदीप बाजपेयी और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों ने पकड़े हाथ, तीसरे ने झोंका फायर
मृतक बलराम के साथी राजेश कुमार, बृजेंद्र व सुब्बा ने बताया कि खाना खाकर कुछ लोग सोने चले गए थे। बलराम और अन्य साथी आग ताप रहे थे। इसी समय आरोपी बोरवेल के पास पहुंचे। बलराम ने शराब पीने से मना किया तो दो आरोपियों ने उसके हाथ पकड़ लिए। तीसरे आरोपी कुलदीप ने गोली मार दी। आरोपी थोड़ी ऊंचाई पर खड़े थे। गोली, बलराम की गर्दन के पास लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है कुलदीप
मृतक के साथियों ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपियों में किसी तरह का खौफ नहीं दिखा। वह पैदल ही टहलते हुए गए। आरोपियों का घर भी घटनास्थल के करीब ही बताया जा रहा है। उधर, कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कुलदीप पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सात दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed