फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Harsinghpur won due to explosive innings of Sachin

Lakhimpur Kheri News: सचिन की विस्फोटक पारी से हरसिंहपुर जीता

Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Harsinghpur won due to explosive innings of Sachin
दोनों टीमों के साथ उद्घाटन मैच का फीता काटते आयोजक। संवाद
निघासन। जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बृहस्पतिवार को हरसिंहपुर और बरोठा की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। बल्लेबाज सचिन की विस्फोटक पारी के बल पर हरसिंहपुर ने 18 रनों से बरोठा को शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर हरसिंहपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 118 रन बनाए। इस दौरान सचिन ने मात्र 40 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली। वहीं, बरोठा की तरफ से संदीप वर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरोठा की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती चार ओवरों में ही टीम ने अपने पांच विकेट महज 49 रनों पर ही गंवा दिए। हालांकि, मो. अजीम और अजहर ने बीच के ओवरों में संभलकर खेलते हुए मैच में वापसी की कोशिश की। अंततः बरोठा की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एहसान अली ने फीता काटकर किया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट एक सप्ताह तक चलेगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अय्यूब अली, संदीप वर्मा, मो. अजीम सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed