फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hardware businessman strangulated to death alone at home

Lakhimpur Kheri News: घर में अकेले हार्डवेयर व्यापारी की मुंह दबाकर हत्या

Mon, 01 Jul 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Hardware businessman strangulated to death alone at home
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। भानपुरी खजुरिया कस्बे में हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार उर्फ बबलू सेठी (42) की उन्हीं के घर में मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेले रहते थे, रविवार सुबह शव बेड पर पड़ा मिला। ब्याज पर दी गई मोटी रकम के लेनदेन और घर में बिखरे सामान को देखकर लूटपाट की आशंका के मद्देनजर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार भानपुरी खजुरिया के पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष स्व. लाला खेमचंद सेठी के बेटे थे। उनकी खजुरिया में ही हार्डवेयर की दुकान है। उनकी पत्नी, एक बेटा व भाई हरियाणा के सोनीपत में रहते हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे उनके यहां खाना बनाने व अन्य घरेलू काम करने वाली ज्ञान देवी पहुंची तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर बेड पर कृष्ण कुमार का शव देखा तो वह दौड़कर बाहर आई और आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि हत्यारों ने बनियान, तौलिया व चादर से कृष्ण कुमार के मुंह, हाथ और पैर बांध दिए।
विज्ञापन


दोपहर बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। एएसपी के नेतृत्व में कई टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। सोनीपत से आए परिजन शाम को पोस्टमार्टम के बाद कृष्ण कुमार का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed