फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Har Har Mahadev echoed in Shiva festival

Lakhimpur Kheri News: शिवोत्सव में गूंजा हर हर महादेव

Sun, 22 Feb 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoed in Shiva festival
गोला में शिवोत्सव आयोजन में भगवान भोलेनाथ की पालकी शोभा यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शहर में शिव मंदिर कॉरिडोर के शिलान्यास दिवस को शिवोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म की पारंपरिक वेशभूषा में नंगे पांव नगर के मार्गों पर भ्रमण करते हुए भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली। आयोजन को देखने के लिए नगर व आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालु धोती और अचरा पहने पौराणिक शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए। मंदिर में आचार्य रामदेव मिश्र शास्त्री ने विधायक अमन गिरि से पूजन कराकर पौराणिक शिवलिंग का चांदी का प्रतिरूप सजी-धजी पालकी पर आरूढ़ कराया। लहराती ध्वज-पताकाएं, पालकी के आगे मशाल लिए श्रद्धालुओं का दल और बंगाली समाज के ढोल, तुरही व तांसा की थाप पर पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

नगर भ्रमण के बाद चांदी के प्रतिरूप को भगवान शिव को अर्पित करते हुए शोभायात्रा का समापन शिव मंदिर पर हुआ। खुटार मार्ग पर रोटरी क्लब मुस्कान और मंगला देवी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक अमन गिरि, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, मोहम्मदी नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, राजेश गिरि, सचिन सिंह, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


धार्मिक आयोजन में दिखी सियासी खींचतान

भव्य आयोजन के बीच भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भी चर्चा में रही। शहर में इन दिनों पार्टी के तीन गुट सक्रिय बताए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष की अनुपस्थिति को राजनीतिक मतभेद से जोड़कर देखा गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के समर्थक भी आयोजन में नजर नहीं आए। हाल ही में महाशिवरात्रि की तैयारियों के दौरान नगर पालिका की होर्डिंग फाड़ने के प्रकरण की चर्चा थमी नहीं थी कि इस आयोजन ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया।

गोला में शिवोत्सव आयोजन में भगवान भोलेनाथ की पालकी शोभा यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद

गोला में शिवोत्सव आयोजन में भगवान भोलेनाथ की पालकी शोभा यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed