फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   happy new Year 2021

नए साल में उम्मीदों को लगेंगे पंख

Fri, 01 Jan 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
happy new Year 2021
लखीमपुर में ओयल स्थित ट्रॉमा सेंटर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
नए साल में उम्मीदों को लगेंगे पंख
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नए साल में जनपद नए सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार है। बीते साल के तमाम तरह के खट्ठे मीठे अनुभवों से परिपक्व हुआ जिला लखीमपुर नए साल में अपने साथ नए नगीने जोड़ने जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर हो या फिर मेडिकल कॉलेज, इलेक्ट्रिक ट्रेन हो या फिर जनपद में बनने वाले नए थानों और बैरक का निर्माण। उम्मीद है नए साल में नगरवासी उम्मीद की नई उड़ान भरेंगे। संवाद
ट्रॉमा सेंटर शुरू होने की उम्मीद
कस्बा ओयल में 190.38 लाख की लागत से ट्रॉमा सेंटर बना और 2017 में स्वास्थ्य महकमे को हैंडओवर भी हो गया। मगर, तीन साल बाद भी शुरू हो नहीं हो सका। ऐसे में इसके इस साल शुरू होने की संभावना बनने लगी है।
विज्ञापन

इस साल रफ्तार भरेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
ऐशबाग मैलानी रेलखंड के ब्राडगेज होने के बाद रेलवे ने इसको इलेक्ट्रिक करना शुरू दिया है। ऐशबाग से सीतापुर तक विद्युत ट्रेनें दौड़ने भी लगी हैं। जबकि सीतापुर लखीमपुर के बीच इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सीआरएस ट्रायल हो चुका है, जो सफल भी रहा। रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलते ही इस रूट पर भी विद्युत ट्रेन दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर और चाइल्ड केयर अस्पताल भी होगा तैयार
कस्बा ओयल के निकट मोतीपुर में करोड़ों की लागत से 200 बेड का अस्पताल बन रहा है। बजट मिलने में देरी के कारण निर्माण धीमी गति से हो रहा है। हालांकि इसके 2021 में हैंडओवर होने की संभावना है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज निर्माण के कारण जिला अस्पताल को महिला अस्पताल में और महिला अस्पताल को मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
तीन नए राजकीय इंटर कॉलेज शुरू होंगे
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनकर तैयार हुए हैं। एक कॉलेज करीब 301 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। अब सिर्फ इनका हैंडओवर होना बाकी है। इसके बाद कुकरा (बांकेगंज), सिकंद्राबाद (कुंभी) और किरियारा (पसगवां) में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिलने लगेगी।

खीरी पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे तीन थाने और एक मॉर्डन बैरक
लखीमपुर खीरी। नया वर्ष पुलिस महकमे के लिए काफी उम्मीदों से भरा होगा। भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़े जिले लखीमपुर खीरी को वर्ष 2020 में दो थानों, एक मॉडर्न महिला थाना और एक महिला बैरक की सौगात मिली थी। इस पर काम तेजी से चल रहा है। तीनों थाने और महिला बैरक 2021 में बनकर विभाग के सुपुर्द होने की पूरी उम्मीद है। जिले को पुलिस चौकी पढुवा और मझगईं को थानों की सौगात मिली। इसके अलावा पलिया में महिला मॉर्डन थाना भी मिला। पुलिस लाइन में नवीन महिला बैरक, पढुवा थाना और महिला मॉर्डन थाना का निर्माण कार्य चालू है। नए साल 2021 में भी खाकी को काफी उम्मीदें हैं। मॉर्डन महिला थाना समेत तीन थाने जहां चालू होने की पूरी उम्मीद है। वहीं महिला आरक्षियों के रहने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही जिले के में एएसपी के दो पदों की स्वीकृति मिल सकती है। क्योंकि इसका प्रस्ताव पुलिस हेड क्वार्टर प्रयागराज के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed