फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Happiness snatched away before daughter's marriage

Lakhimpur Kheri News: बेटी की शादी से पहले छिन गईं खुशियां

Sat, 24 Feb 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Happiness snatched away before daughter's marriage
जले हुए नोट दिखाती बिटिया अपनी मां के साथ-संवाद
बिजुआ। क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में अनुसूचित जाति के राकेश कुमार के घर हुए हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। 15 दिन बाद उनकी बेटी की शादी है, लेकिन बुधवार की रात लगी आग ने उनकी खुशियां राख कर दीं। झोंपड़ी समेत 80 हजार की नकदी समेत सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि मोटर साइकिल तथा अन्य सामान खरीदने के लिए घर में रखी नगदी, गृहस्थी व शादी के लिए खरीदा गया सामान जल गया। परिजनों को अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे, इसकी चिंता सता रही है। सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर ग्राम प्रधान सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि राकेश कुमार को बीस साल पहले सरकारी आवास मिला था, जो अब लगभग समाप्त हो गया है। राकेश कुमार परिवार सहित छप्पर के घर में रहते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलाकर इनकी पात्रता को देखते हुए आवास के लिए आवेदन कराया जाएगा और आवास दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिल सकी है। प्रधान ने बताया कि लेखपाल गौरव शुक्ला ने मौके मुआयना किया है, जल्द ही शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed