फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Happiness in Dudhwa... Little guest is coming to the rhinoceros family

दुधवा में खुशी... गैंडा परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान

Sat, 11 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Happiness in Dudhwa... Little guest is coming to the rhinoceros family
दुधवा नेशनल पार्क का गैंडा। फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के गैंडा परिवार से खुशखबरी आई है। यहां एक नन्हा गैंडा मेहमान आने वाला हैं। दुधवा की गैंडा पुनर्वास परियोजना फेज 2 में एक मादा गैंडा गर्भवती है। दुधवा पार्क प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। साथ ही इस फेज की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की गैंडा पुनर्वास परियोजना फेज 2 में मादा गैंडा हिमांगनी ने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। वह बच्चा करीब दो माह तक जीवित भी रहा था लेकिन बाद में बाघ ने उसका शिकार कर लिया था। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल पर फेज-2 की दो मादा गैंडा कल्पना और रोहिणी ने एक-एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

यह दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी मॉनिटरिंग भी चल रही है। अब दोबारा से एक मादा गैंडे के गर्भवती होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो कुछ दिनों में गैंडा फेज-2 से नई खुशी मिल सकती है। दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी कैलाश प्रकाश ने बताया कि गैंडा परियोजना फेज-2 के मादा गैंडे के गर्भवती होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों को भी जल्द ही अच्छी खबर की उम्मीद है। यहां पर तैनात कर्मचारियों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है और फेज 2 में गैंडों की मानीटरिंग का कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed