फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanuman padyatra reached Sharda Nagar Balaji temple from Kafara

Lakhimpur Kheri News: कफारा से शारदा नगर बालाजी मंदिर पहुंची हनुमत पदयात्रा

Tue, 09 Jun 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hanuman padyatra reached Sharda Nagar Balaji temple from Kafara
श्रीहनुमत पदयात्रा निकालते श्रद्धालु।  संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। स्रोतः प्रशासन
धौरहरा। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर ग्राम कफारा स्थित श्रीलीला नाथ मंदिर से शारदा नगर स्थित बालाजी मंदिर तक श्रीहनुमत पदयात्रा निकाली गई। तपती धूप के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने करीब 15 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर बालाजी मंदिर पहुंचकर 101 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने श्रीलीला नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया।
विज्ञापन

श्रद्धालु कफारा से पैदल यात्रा करते हुए शारदा नगर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 101 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। मुख्य आयोजक कौशल तिवारी ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य आयोजक कौशल तिवारी, विजय जायसवाल, महेश गंभीर, बृजेंद्र जायसवाल, राकेश मिश्रा, हरीश अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, राकेश मिश्रा, संजय दीक्षित, सरयू प्रकाश पांडेय, विकास जायसवाल, अनूप तिवारी, उत्तम राज, बीरन सिंह, रमाशंकर निगम, सुनील निगम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed