फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Handicraft training given to Tharu women of nine villages

Lakhimpur Kheri News: नौ गांवों की थारू महिलाओं को दिया गया हस्तशिल्प प्रशिक्षण

Sat, 26 Apr 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Handicraft training given to Tharu women of nine villages
चंदनचौकी में हस्त​शिल्प कला के प्र​शिक्षण में कार्य करतीं महिलाएं। संवाद
चंदनचौकी/पलियाकलां। थारू क्षेत्र के कई गांवों में एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत थारू महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनको हस्तशिल्प प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। जिसमें महिलाओं को कई अन्य जानकारियां भी दी गईं।
विज्ञापन


परियोजना के तहत निझौटा, बनकटी, सिंगहिया, पिपरौला, गोबरौला, चंदनचौकी, परसिया, हिम्मतनगर गांवों में चल रहे दो दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण का समापन किया गया। कार्यदायी संस्था न्यू पब्लिक स्कूल समिति लखनऊ की ओर से रूरल एक्सपर्ट वंदिता सचना व जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

बताया कि प्रशिक्षण का लक्ष्य थारू गांवों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर आदिवासी जनजाति की महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करना है। यह भी बताया कि गोबलौला हस्तशिल्प निर्मित मूंज एवं जूट से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण निर्मला देवी के द्वारा 30 महिलाओं को दिया गया है। इस दौरान ग्राम समन्वयक विपिन कुमार, प्रभावती, हेलिया देवी, गीता, राखी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed