फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half the city's electricity is flowing for twenty hours, people crave even water

बीस घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, पानी तक को तरसे लोग

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Half the city's electricity is flowing for twenty hours, people crave even water
छाउछ से आने वाली केबल में कई घंटे बाद तलाशा जा सका फाल्ट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आधे शहर की बिजली बुधवार रात से करीब 18 घंटे तक गुल रही। इस बीच शाहपुरा कोठी, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, सिकटिहा और काशीनगर मोहल्लों में लोग सुबह पानी तक के लिए तरस गए। रात भर लोग अंधेरे में रहे। लोगों के मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए।
मंगलवार रात हुई बारिश के कारण छाउछ से कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र आने वाला अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बुधवार रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। बिजली कर्मियों को फाल्ट तलाशने में ही घंटों लग गए। इसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू हो सका। इस बीच शाहपुरा कोठी, आफीसर्स कॉलोनी, सिकटिहा, नौरंगाबाद, प्यारेपुर और काशीनगर समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। कई मोहल्लों में तो शाम चार बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सुबह बिजली गायब रहने के कारण पानी के लिए लगाए गए मोटर, सबमर्सिबल आदि नहीं चल सके, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। पानी गर्म न हो पाने के कारण लोगों को नहाए बिना ही अपने काम पर जाना पड़ा। पानी के अभाव में घर में महिलाओं को खाना बनाने में भी दिक्कत उठानी पड़ी। कई लोगों के मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि छाउछ से कलक्ट्रेट विद्युत उपकेंद्र आने वाली अंडरग्राउंड केबल बुधवार की रात डैमेज हो गई थी। इससे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस बीच दूसरे विद्युत केंद्रों से बारी-बारी से दो-दो घंटे की बिजली आपूर्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed