फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Had threatened... Tell your wife to take off the bangles and bracelets and keep them.

Lakhimpur Kheri News: दी थी धमकी... बीवी से कह दो चूड़ी-कंगन उतार कर रख दे

Thu, 01 Feb 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Had threatened... Tell your wife to take off the bangles and bracelets and keep them.
लखीमपुर खीरी/ उचौलिया। बंसी वाले बचाने नहीं आएंगे...अपनी बीबी से बोल देना चूड़ी- कंगन उतार कर रख दे... यह धमकी आरोपी नेत्रपाल ने मुस्तफाबाद निवासी रमेश यादव को हत्या से कुछ माह पहले दी थी। सोशल मीडिया पर भेजे गए धमकी संदेश का स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है। आरोप है कि तत्कालीन उचौलिया थानाध्यक्ष ने उस वक्त कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी थी।
विज्ञापन




ऊचौलिया थाने के गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश यादव की मंगलवार की रात करीब दो बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पड़ोसी गांव के हमलावरों ने उसके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़ गए। बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के दूसरे भतीजे पवन ने बताया कि आरोपियों से चुनावी रंजिश थी। करीब छह माह पूर्व सिंचाई के पानी को लेकर भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। विवाद के करीब 15 दिन बाद आरोपी नेत्रपाल ने फेसबुक पर रमेश को धमकी भरा संदेश भेजा था। पवन का कहना है कि धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी मगर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने कार्रवाई के बजाय उसके चाचा को ही मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार में मातम, मां बोली- आरोपियों के घर चलाया जाए बुलडोजर



रमेश सिंह यादव की मौत से घर में कोहराम मच गया। चार भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। रमेश की वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बेटी छाया (6) और चार वर्षीय बेटा रूपेश है। रमेश की मौत से पत्नी रोहिणी का रो-रो कर बुरा हाल है। रमेश के एक भाई राजेश की बीते दिसंबर में कैंसर से मौत हो गई थी। रमेश की मां लक्ष्मी ने बिलखते हुए बताया कि उसके पति सोहन सिंह करीब 30 साल पहले घर से कहीं चले गए थे। उस समय रमेश करीब चार वर्ष का था। उन्होंने अकेले छोटे-छोटे बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया। चारों बच्चों का विवाह किया। रमेश से बड़े दो बेटे अखिलेश और राजकुमार हैं। मां लक्ष्मी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed