फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   guruji went to the city the salary of the whole staff was stopped

शहर में घूमते पकड़े गए गुरुजी, पूरे स्टाफ का वेतन रुका

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
guruji went to the city  the salary of the whole staff was stopped
बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए चाहे जितनी योजनाएं चल रही हों, लेकिन शिक्षक ही उनका पलीता लगा रहे हैं। पढ़ाने से ज्यादा उनको स्कूल बंद करके भागने की पड़ी रहती है। ऐसा ही मामला धौरहरा ब्लॉक क्षेत्र के गुलरिया तालुकेदार ऐरा प्राथमिक विद्यालय में सामने आया। गुरुजी एक बजे के बजाए 12:15 बजे ही स्कूल बंद करके चले गए। उनके साथ पूरा स्टाफ भी चला गया। बीएसए तक शिकायत पहुंची तो जांच कराई गई जिसमें गुरुजी की पोल खुल गई। अब बीएसए ने पूरे स्टाफ का एक दिन वेतन रोककर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गुलरिया तालुकेदार ऐरा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक इकबाल मोहम्मद, सहायक अध्यापक सौंदर्य शर्मा और सहायक अध्यापक अजब सिंह की तैनाती है। नौ जुलाई 2019 को सहायक अध्यापक सौंदर्य शर्मा शहर में थे, जिसकी सूचना किसी ने बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह को दे दी। इसके बाद बीएसए ने तुरंत ही बीईओ धौरहरा उपेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए। बीईओ ने न्याय पंचायत समन्वयक को विद्यालय भेजकर जांच कराई तो पता चला कि दोपहर 12:15 बजे ही विद्यालय कर शिक्षक चले गए। इस रिपोर्ट पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों का एक दिन वेतन रोक दिया। सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने बताया कि बीईओ से सात दिन में रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत की राजनीति में जुटे शिक्षक का वेतन भी रुका
लखीमपुर खीरी। पलिया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय निबुआ बोझ के सहायक अध्यापक गिरीश कुमार का एक दिन रोका गया है। बीएसए ने बताया कि छह जुलाई को शिकायत मिली थी कि गिरीश कुमार विद्यालय में नहीं है, बल्कि पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक में शामिल होने गया है। वहां की अध्यक्ष उनकी करीबी रिश्तेदार हैं और वह अक्सर पीलीभीत जाते हैं। आने-जाने में आसानी रहे, इसलिए नियुक्ति भी पीलीभीत जिले की सीमा पर करा रखी है। मामले की जांच कराई गई तो उस दिन तो वह ‘अर्जित अवकाश’ पर पाए गए। वहीं लेकिन नौ जुलाई को गिरीश कुमार फंस गए। उस दिन अचानक विद्यालय पहुंचे बीईओ ओंकार सिंह को गिरीश कुमार बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इसके बाद बीएसए ने शिक्षक का एक दिन का वेतन रोकते हुए जांच के निर्देश दिए। उधर, बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि नौ जुलाई से शिक्षक चिकित्सीय अवकाश पर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed